shishu-mandir

नंदा देवी ट्रैक पर गए 4 लोग पहुंचे पिथौरागढ़ – लापता 8 का कोई सुराग नही

Newsdesk Uttranews
5 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

चारों ब्रिटिश पर्वतारोही, लापता 8 लोगों की खोजबीन को रविवार को हेलीकॉप्टर से चला सर्च अभियान, नहीं मिली सफलता

saraswati-bal-vidya-niketan


पिथौरागढ़। नंदा देवी ट्रैक पर गए चार पर्वतारोहियों को रविवार को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर पिथौरागढ़ लाया गया, जबकि खोजबीन अभियान चलाने के बावजूद लापता 8 पर्वतारोहियों के बारे में पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम को उच्च हिमालयी क्षेत्र में जगह-जगह हिमस्खलन होने के संकेत मिले हैं। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि शनिवार को जिस स्थानीय गाइड ने चार पवर्तारोहियों के बर्फ में दबे होने की सूचना दी थी, उस क्षेत्र में रविवार को हेलीकॉप्टर से सर्वे किया गया, लेकिन दल के सदस्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि दल के आठ सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आए हैं, इससे ज्यादा अभी उनके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
गौरतलब है कि नंदा देवी बेस कैंप लौटने के बाद एक स्थानीय गाइड प्रेम लाल ने आईटीबीपी अधिकारियों को चार पर्वतारोहियों के बर्फ में दबने की सूचना दी थी, जिस पर जिला प्रशासन ने मौके पर टीम भेजने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिलने की बात कही। रविवार को वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों से राहत-बचाव अभियान चलाया गया। लगातार मौसम खराब होने से भी राहत-बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। नंदा देवी पूर्वी चोटी पर चढ़ने के लिए ब्रिटेन, अमेरिका और आस्ट्रेलिया के पर्वतारोहियों का 12 सदस्यीय दल बीती 10 मई को रवाना हुआ था। 31 मई की शाम को हिमालयन रन एंड ट्रैक प्रा. लि. नई दिल्ली द्वारा जिला प्रशासन को सूचना दी गई कि उसके दल 12 में से चार सदस्य नंदा देवी बेस कैंप लौट आए हैं, जबकि 8 सदस्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिसके बाद शनिवार 1 मई को आईटीबीपी व एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम अलग अलग रास्तों से पर्वरोहियों की खोजबीन के लिए भेजी गईं। मौसम खराब होने से शनिवार को गया एक हेलीकॉप्टर भी मिलम ग्लेशियर क्षेत्र से पहले ही लौट आया और नंदा देवी बेस कैंप के लिए भेजी गई आईटीबीपी की 9 सदस्यीय रेस्क्यू टीम भी मिलम लौट आई थी। इधर रविवार को ब्रिटेन निवासी चार पर्वतारोहियों को नंदा देवी बेस कैंप से हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर पिथौरागढ़ लाया गया, जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया गया। जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए। इनमें 32 वर्षीय जेकरी क्वेन, 39 वर्षीया केट अर्मस्ट्रोन, 45 वर्षीय इयान वाडे और 44 साल के मार्क टेओमस शामिल हैं। लापता 8 पर्वतारोहियों की खोजबीन को डीएम और एसपी आरसी राजगुरू के निर्देश्चले अभियान के दौरान रविवार को रेस्क्यू टीम को उच्च हिमालयी क्षेत्र में काफी जगहों पर हिमस्खलन होने के संकेत मिले हैं। इस दौरान हेलीकॉप्टर ने खोजबीन के लिए दो चक्कर लगाए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

नए रास्ते से नंदा देवी फतह को निकले हैं लापता पर्वतारोही


रेस्क्यू किये गए दल के चार सदस्य भी फंस गए थे 5 हजार मीटर की ऊंचाई पर


पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने रविवार को रेस्क्यू किये गए 4 लोगों से बातचीत के बाद बताया कि दल के सभी 12 सदस्य एक साथ बेस कैंप पहुंचे थे। जहां से दल ने चढ़ाई के लिए अगला समिट बनाया। वहां पहुंचकर समिट कैंप से चार लोग नंदा देवी ईस्ट की चढ़ाई के लिए निकल गए, मगर काफी मुश्किल होने से वे वापस लौटने लगे, परंतु करीब 5 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौसम खराब होने से चारों लोग फंस गए। वे न ऊपर जा पाए और न नीचे आ पाए। जिलाधिकारी ने बताया कि दल के शेष आठ सदस्यों ने किसी नए रास्ते से नंदा देवी पर चढ़ाई का प्लान बनाया, जहां से कोई अब तक चोटी पर न पहुंचा हो, लेकिन रास्ते में यह 8 लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए, जिसके बाद से इन लोगों से संपर्क टूट गया। उन्होंने बताया कि पिछले 6-7 दिनों से इन 8 लोगों से किसी का कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि लापता पर्वतारोहियों की खोजबीन को सोमवार को दूसरा रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। रविवार को आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम नंदा देवी ट्रैक के पहले बेस कैंप के नजदीक लास्पा पहुंची चुकी है, जहां से वह राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना होगी, जबकि एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम बोगडियार में है और वह मेडिकल सुविधाएं तथा अन्य राहत कार्य में मदद करेगी।