पांचवी की छात्रा झूली फांसी के फंदे पर,वजह है चौंकाने वाली

Advertisements Advertisements जबलपुर मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक 10 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली है।…

Screenshot 20240524 110759 Chrome
Advertisements
Advertisements

जबलपुर मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक 10 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना है की लड़की ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली क्योंकि उसकी मां ने उसे जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल भेड़ाघाट ले जाने से इनकार कर दिया था। एक पुलिस अफसर ने बताया कि 5वीं कक्षा की छात्रा अपनी मां से 10 किलोमीटर दूर भेड़ाघाट ले जाने के लिए जिद कर रही थी।

दानवंतरी नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विनोद पाठक ने कहा, ‘जब मां ने मना कर दिया, तो लड़की ऊपर चली गई एवं दरवाजे के पर्दे से फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर विनोद पाठक का कहना है कि सब का परीक्षण किया जा रहा है मामले के तहकीकात जारी है ।

वही एक और खबर मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आ रही है जहां एक लड़की ने अपने मंगेतर से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। 17 मई को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक लड़की ने अपने मंगेतर से परेशान होकर खुदखुशी कर ली।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अपराधी मंगेतर के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि लड़की एवं उसका मंगेतर एक-दूसरे से मिलते भी थे। इसी बीच लड़की को परेशान किया जाने लगा था।

घटना चंदन नगर थाना इलाके की है। मामले की खबर देते हुए एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की ने हाल ही में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली थी। कहा जा रहा है कि मृतक लड़की की शादी देवेन्द्र नाम के युवक से तय हुई थी। पारिवारिक रजामंदी के पश्चात् दोनों की सगाई भी हो गई।