वस्त्रदान कर मनाया क्रिसमस पर्व

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

पिथौरागढ़। छात्रों ने यहा क्रिसमस पर्व जरूरतमंदों को वस्त्र देकर मनाया। क्रिसमस के अवसर पर छात्र नेताओं ने स्थानीय रामलीला मैदान में जरूरतमंदों को वस्त्रदान कर क्रिसमस पर्व मनाया। इस मौके पर शहर के जागरूक लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने उपयोग में न आने वाले वस्त्रों का दान किया।

छात्र नेताओं ने कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम फिर आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम में विक्रांत पुनेड़ा, कैलाशी दल तथा राॅयल पहाड़ी द्वारा सहयोग किया गया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ सचिव करन खाती, छात्र नेता विरेंद्र सिंह कन्याल, आशीष पुनेठा, ऋषभ कल्पासी, शुभम काकी सहित अनेक लोग मौजूद थे। वहीं, नगर के सिल्थाम तिराहे पर स्थित मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस के अवसर पर सुबह प्रार्थना सभा आयोजित की गई। चर्च के पादरी ने ईसा मसीह के विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के लोगों खासकर युवाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी की।

Joinsub_watsapp