चीन का कारनामा, अरुणाचल की 11 जगहों के बदले नाम, राजनीति भी गरमाई

दिल्ली। चीन ने फिर से भारत को उकसाने वाली हरकत की है। दरअसल चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को अरुणाचल की 11…

दिल्ली। चीन ने फिर से भारत को उकसाने वाली हरकत की है। दरअसल चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को अरुणाचल की 11 जगहों के नाम बदले हैं। जानकारी के अनुसार चीन ने अरुणाचल प्रदेश के स्थानों का चीनी, तिब्बती और पिनइन लिपि में नामों का सेट जारी किया है। माना जा रहा है कि चीन ने ऐसा, भारतीय प्रदेश पर अपना अधिकार जताने की बदनीयती के चलते किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अब इस मामले में राजनीतिक भी तेज होने लगी है। एक ओर जहां सरकार का कहना है कि, अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था और आगे भी रहेगा। वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का कहा है कि देश प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चीन को क्लीन चिट दिए जाने का परिणाम भुगत रहा है।