Rajasthan से बड़ी खबर- मुख्यमंत्री गहलोत ने पुरानी पेंशन योजना की बहाल

जयपुर, 23 फरवरी 2022 राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी घोषणा करते…

जयपुर, 23 फरवरी 2022

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी।

गहलोत ने कहा कि- ‘हम सभी जानते हैं सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी भविष्य के प्रति सुरक्षित महसूस करें तभी वे सेवाकाल में सुशासन के लिए अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।अतः 1 जनवरी 2004 और उसके पश्चात नियुक्त हुए समस्त कार्मिकों के लिए मैं आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा करता हूं।’

बताते चलें कि राजस्थान में बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल है।वही इससे अन्य प्रदेश की सरकारों पर भी पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का दबाब भी बन गया है।