shishu-mandir

चौघानपाटा के दुर्गा महोत्सव में इस बार मचेगी डांडिया और गरबा नृत्य की धूम

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

बैठक में की गयी तैयारियों पर चर्चा

अल्मोड़ा। गुरूवार को गांधी पार्क चौघानपाटा में दुर्गा महोत्सव समिति चौघानपाटा मॉल रोड अल्मोड़ा की एक बैठक में लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी पार्क में दुर्गा महोत्सव को भव्य रूप देने पर चर्चा हुई। सर्व सहमति से विगत वर्ष की कार्यकारिणी को ही इस वर्ष के दुर्गा महोत्सव की जिम्मेदारी दी गयी। बैठक मे कार्यकारिणी के विस्तार के लिये इसका निर्णय अधिकार अध्यक्ष को सौंपा गया। बैठक में तय किया गया कि प्रथम नवरात्र को महोत्सव का शुभारंभ चौघानपाटा से सिद्धि नौला पलटन बाजार से वापस चौघानपाटा तक कलश यात्रा के आयोजन के साथ किया जायेगा । समिति ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से इस कलश यात्रा में शामिल होकर इसे भव्य बनाने में सहयोग करने की अपील की। महोत्सव में स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक मे समिति के सदस्यों ने इच्छुक कलाकारों से संपर्क करने की अपील भी की। बैठक में महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए इस वर्ष गरबा एवं डांडिया नृत्य का भी आयोजन किया जाने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ कलाकारों के साथ रंग कर्मियों को भजन संध्या के माध्यम से इस महोत्सव में प्रतिभाग कराने का निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक में प्रकाश जोशी, सुनील सचदेवा, हेमचंद जोशी, मनीष जोशी, भारत रत्न पांडे, हेमचंद तिवारी,प्रकाश रावत, भैरव गोस्वामी मनोज सिंह पवार, अरुण रौतेला, धीरज साह, सूरज वाणी, परितोष जोशी,राकेश जोशी, मनोज नाथ, सोनी,बलवंत सिंह वाणी, ललित लटवाल, मोनू तिवारी,पूरन रौतेला, तारा चंद जोशी,आयुष वर्मा,राजेश कांडपाल,आलोक गोयल, नीरज तिवारी, हरीश पांडे, गोविंद जोशी,देवेंद्र चंद जोशी, प्रेम चंद पांडे आ​दि मौजूद रहे।