Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

चंपावत—टनकपुर हाईवे तीसरे दिन भी बंद, यात्रियों की फजीहत

टनकपुर सहयोगीटनकपुर—चंपावत एनएच में धौन के पास लगातार मलबा गिरने से पिछले तीन दिनों से यातायात अवरूद्ध है। मंगलवार की देर शाम स्वाला के पास…

टनकपुर सहयोगी
टनकपुर—चंपावत एनएच में धौन के पास लगातार मलबा गिरने से पिछले तीन दिनों से यातायात अवरूद्ध है। मंगलवार की देर शाम स्वाला के पास एक बार फिर भारी मात्रा में मलबा आया है। जिससे आज भी यातायात बंद है। मानसून वर्षा में इस क्षेत्र में लगातार पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला जारी है। जिससे जिला प्रशासन को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के ईई एलडी मथेला तथा आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पाण्डेय ने बताया कि पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने से टनकपुर—चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने की संभावना बहुत कम है। तीसरे दिन रूट को डायवर्ट किया गया है। हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को देवीधुरा जबकि टनकपुर जाने वाले रीठा साहिब मार्ग से भेजे जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही इस समस्या के चलते बाहर से पहाड़ पहुंचने वाले सैलानियों को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के भी कई महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पा रहे है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25