shishu-mandir

पालने के बजाय कफन नसीब हुआ नवजात को लोगों ने देखा तो निकल गई चीखें

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

चंपावत सहयोगी :- जिला मुख्यालय के नजदीक एक मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। इस नर भ्रूण को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस भ्रूण की नाभि में नीले रंग का टैग लगा हुआ था।इससे समझा जा रहा है कि इस बच्चे को अस्पताल में जन्म दिया गया होगा। पुलिस के अनुसार शनिवार को जिला मुख्यालय से चार किमी दूर ललुवापानी के समीप फइयांखोला के जंगल में कुछ स्थानीय महिलाएं जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। जंगल में अचानक एक जगह पर जमीन के अंदर गड़ा हुआ सफेद कपड़ा दिखाई दिया। शक होने पर स्थानीय महिलाओं ने वहां खोद कर देखा तो वहां नर भ्रूण दिखाई दिया। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना पर कोतवाल के नेतृत्व में एसआई सोनू बोहरा व शालू पालीवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानव भ्रूण का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्थानीय महिलाओं के अनुसार भ्रूण तकरीबन ढाई माह पुराना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है |

saraswati-bal-vidya-niketan