Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Challan rules : ये पहने पर भी कटेगा चालान, नियमों में हुआ बदलाव, बाहर निकलने से पहले जान लें

क्या आप यातायात के सभी नियमों के बारे में जानते हैं? समय-समय पर यातायात नियमों में बदलाव किए जाते हैं जिसके चलते यह संभव नहीं…

क्या आप यातायात के सभी नियमों के बारे में जानते हैं? समय-समय पर यातायात नियमों में बदलाव किए जाते हैं जिसके चलते यह संभव नहीं कि हर व्यक्ति इन नियमों के बारे में पूरी तरह जानकारी रखता हो। इसी कारण कई बार लोग गलत जानकारियों का शिकार हो जाते हैं। जब लोगों के पास कोई नई जानकारी पहुंचती है तो यह पूरी सटीक तरीके से नहीं कहा जान सकता कि वह सही जानकारी है या गलत। ऐसे में लोगों को हर नई जानकारी को cross verify करना चाहिए ताकि उन्हें उस जानकारी की प्रमाणिकता के बारे में पता चल सके। यातायात नियमों से जुड़ी कई गलत जानकारियां भी लोगों के बीच में है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कुछ लोगों को लगता है कि आधी बांह की शर्ट पहनकर motorcycle चलाने वाले लोगों का चालान काटने का नियम है। जबकि, हकीकत में ऐसा नहीं है। मौजूदा मोटर वाहन एक्ट में आधी बांह की शर्ट पहनकर बाइक चलाने पर चालान काटने का कोई प्रावधान नहीं है। इस संबंध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के दफ्तर की ओर से साल 2019 में ट्वीट करके भी स्पष्टता दी गई थी। नितिन गडकरी के ऑफिस की ओर से ट्वीट में लिखा गया था कि नए मोटर वाहन एक्ट (जो अभी लागू है और 2019 में लाया गया था) उसमें आधी बांह की शर्ट पहनकर गाड़ी चलाने पर चालान का प्रावधान नहीं है।