पवनदीप की जीत की खुशी में पिथौरागढ़ में मना जश्न

  पिथौरागढ़। पवनदीप राजन के इंडियन आइडल का विजेता बनने पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने मिष्ठान वितरण कर पवनदीप के उज्जवल भविष्य की कामना…

Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

c61c9285de7d2cbad9372d7c44cb5542
 

25

पिथौरागढ़। पवनदीप राजन के इंडियन आइडल का विजेता बनने पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने मिष्ठान वितरण कर पवनदीप के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

 सोमवार को नगर के गांधी चौक में एकत्रित लोगों ने कहा कि 23 वर्ष की युवा अवस्था में इंडियन आइडल का खिताब जीतकर पवनदीप ने उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊंचा किया है। इस मुकाम को हासिल करने के बाद भी पवनदीप की सादगी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है और उनकी गायकी के सभी लोग कायल हैं। इस अवसर पर डॉ. गुरूकुलानंद कच्चाहारी, डीएन भट्ट, हेमराज बिष्ट, जुगलकिशोर पांडे, तपन रावत, बुद्धिबल्लभ भट्ट, गोपाल दत्त सती, देवीचंद, गिरधर सिंह बिष्ट, भगवान बल्लभ पंत, दिनश धानिक, रजत विश्वकर्मा, विनोद भट्ट, जीतेंद्र लुंठी, पवन चंद, जगदीश कलखुड़िया आदि मौजूद थे।