Cavity Remedies: अगर आपके भी दांतों में लग गए हैं कीड़े तो इसे जड़ से खत्म कर देगी किचन में मौजूद यह एक चीज

टूथ कैविटीज की समस्या आज के समय में एक बड़ी समस्या है। बच्चे से लेकर बड़े तक सभी में यह पाया जाता है। आपको बता…

टूथ कैविटीज की समस्या आज के समय में एक बड़ी समस्या है। बच्चे से लेकर बड़े तक सभी में यह पाया जाता है। आपको बता दे कि दांतों में छोटे काले गड्ढे हो जाते हैं जिसे दांतों का कीड़ा कहा जाता है। दांत सडने की वजह से यह खोखला हो जाता है हालांकि कैविटीज के कई कारण होते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


दांतों का साफ ना होना, मुंह में बैक्टीरिया इन्फेक्शन, मीठी चीजे ज्यादा खाना और हेल्थ से जुड़ी समस्या कैविटीज़ की प्रॉब्लम होती है। लंबे समय तक कैविटी से दांत खराब होने लगते हैं। इसे खत्म करने के लिए अब घरेलू नुस्खा आपके किचन में ही मौजूद है। आईए जानते हैं


लौंग एक ऐसा मसाला है जो कई तरह है के खाने में प्रयोग किया जाता है। यह सुगंध तो बढ़ाता ही है साथ में स्वाद को भी बढ़ा देता है। लौंग का सेवन और इसके तेल से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांत के दर्द को कम कर देते हैं। आईए जानते हैं इसे कैसे करते हैं इस्तेमाल


पिसी हुई लौंग को थोड़े से पानी या नारियल के तेल के साथ मिलकर एक पेस्ट बना ले और इस पेस्ट को कैविटी वाली जगह पर लगाये। कुछ मिनट के बाद इसे हटा दें और साफ पानी से कुल्ला कर ले।इससे दर्द से राहत मिलेगा।


दांतों के दर्द के लिए साबुत लौग भी बेहद कारगर होती है। जगह वाले स्थान पर रखकर धीरे-धीरे चलाएं और फिर थोड़ी देर बाद निकाल दे। इससे भी दर्द में राहत मिलती है।


कैविटी की समस्या को दूर करने के लिए एक कॉटन बॉल या रुई के फाहे को लौंग के तेल में डुबोएं। इसे कीड़े वाली जगह पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें।