अल्मोड़ा कसाण बैंड के पास खाई में गिरी कार

Car fell into ditch near Almora Kasan Band अल्मोड़ा, 15 मार्च 2024-: धौलछीना सेराघाट मार्ग मे कसाण बैंड के पास एक अल्टो कार गहरी खाई…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Car fell into ditch near Almora Kasan Band

अल्मोड़ा, 15 मार्च 2024-: धौलछीना सेराघाट मार्ग मे कसाण बैंड के पास एक अल्टो कार गहरी खाई में गिर गई।
इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य को मेडिकल कॉलेज लाने पर मृत घोषित कर दिया गया जबकि 2 महिलाए घायल हैं। सभी रिस्तेदार हैं व पंतनगर व नैनीताल के रहने वाले हैं और मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
यह घटना सोमवार अपराह्न की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धौलछीना से 3 किमी आगे कसान बैंड के पास एक कार UK-04G-0641 गहरी खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है एक व्यक्ति बाइक से वहां से गुजर रहा था। उन्हें झाड़ियों से एक महिला की चीख पुकार की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एक महिला घायलावस्था में झाड़ियो में पड़ी मिली।कार में प्रमोद पंत, सुषमा, दीपा और रेखा सवार थी।

उन्होंने घटना की सूचना आस पास के लोगों को दी। सूचना के बाद धौलछीना थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद पुलिस के रेसक्यू आपरेशन चलाया। अब तक पुलिस ने खाई से चार लोगों को खाई से बाहर निकाल लिया है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वही, 3 लोगों को सीएचसी धौलछीना में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज को रेफर किया गया दूसरे घायल प्रमोद पंत जो एसएसबी अधिकारी थे उनको भी मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा लाने पर मृत घोषित कर दिया गया, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर धौलछाना से पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

    

थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना धौलछीना पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया। स्थानीय लोगो की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार घायलों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया और उपचार हेतु प्राथमिक उपचार केन्द्र धौलछीना भिजवाया गया। जिसमें डॉक्टर द्वारा एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया हैं। शेष तीनों का उपचार चल रहा हैं।
घायलों का विवरण-
1.दीपा पंत पत्नी प्रमोद चंद पंत निवासी जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर उम्र 52 वर्ष

  1. सुशमा पंत पत्नी गजेन्द्र पंत निवासी डांट भीमताल उम्र 50 वर्ष
    मृतक का विवरण–
  2. प्रमोद चंद पंत पुत्र गंगा दत्त पंत निवासी जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर उम्र 55 वर्ष
  3. रेखा उप्रेती पत्नी सुबोध चंद्र उप्रेती निवासी तल्लीताल नैनीताल उम्र 65 वर्ष