उत्तराखंड में अब खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

editor1
1 Min Read

देहरादून। शुक्रवार शाम को उत्तराखंड में चमोली में हुए बड़े हादसे के बाद शनिवार को फिर एक और हादसे की खबर सामने आ गई। जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक कार खाई में गिर गई जिसमें सवार छह: यात्रियों में से पांच की मौत हो गई है।

कार में तीन महिला और तीन पुरुष थे। हादसे में घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारण कार करीब तीन सौ गहरी खाई मे गिरा है। मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।