shishu-mandir

Pithoragarh- जीप खाई में गिरी, तीन महिलाओं की मौत, तीन अन्य लोग घायल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। जनपद से आज एक दुखद घटना सामने आई है जिसके अनुसार हल्द्वानी से थल आ रही एक बोलेरो गाड़ी शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।

new-modern
gyan-vigyan

जानकारी के अनुसार बेरीनाग पुलिस ने रैस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने तीन महिलाओं रश्मि चंद, गीता चंद और प्रियंका चंद को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

शुक्रवार सुबह थाना बेरीनाग पुलिस को सूचना मिली कि शेराघाट-बेरीनाग के बीच गोदीगाड़ पुल के पास हल्द्वानी से थल आ रही एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, चौकी प्रभारी चौकड़ी किशोर पन्त फोर्स व रेस्क्यू उपकरणों सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर वाहन संख्या- UK05 TA 1754 बोलेरो रोड से नीचे खाई में गिरी हुई थी।

गाड़ी में 6 लोग थे जिनमें चालक अनिल कन्याल पुत्र खेम सिंह कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत पुत्र देव सिंह सामंत निवासी गोल्लाकुड़ी तड़ीगांव, थल, बृजेश चंद पुत्र भावेश चंद निवासी लेजम कौली थल, रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद निवासी उपरोक्त, गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी उपरोक्त, तथा प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद्र निवासी गैना, बडालू, झूलाघाट शामिल थे। पुलिस व रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को निकाल कर एम्बुलेंस तथा थाने के सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।