पिज्जा खाने से भी हो सकती है मौत? यहां 11वर्षीय लड़की की मौत से मचा हड़कंप

बर्गर-पिज्जा जैसे फास्ट और जंक फूड्स के बच्चों से लेकर बड़े सभी को यह पसंद है। अध्ययनकर्ता बताते हैं, इस तरह के आहार से सेहत…

बर्गर-पिज्जा जैसे फास्ट और जंक फूड्स के बच्चों से लेकर बड़े सभी को यह पसंद है। अध्ययनकर्ता बताते हैं, इस तरह के आहार से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। जो लोग अधिक मात्रा में या अक्सर इन चीजों का सेवन करते हैं उनमें पाचन से लेकर डायबिटीज-ब्लड प्रेशर सहित कई तरह की स्वास्थ्य समस्या हो सकती हैं।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हाल ही में टेक्सास शहर के एक स्कूल में पिज्जा खाने के बाद एलर्जिक रिएक्शन होने के चलते 11 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। लड़की के परिवार का आरोप है कि अगर स्टाफ ने समय पर इलाज उपलब्ध करा दिया होता तो उसकी जान बच जाती। पिज्जा खाने से किसी की मौत कैसे हो सकती है? क्या सभी लोगों को जंक-फास्ट फूड्स से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए? आइए बताते है इसके कारणों को।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बता दें कि पिज्जा खाने के बाद मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी बीते वर्ष नवंबर में इटली में पिज्जा खाने के बाद 46 वर्षीय महिला की मौत हुई थी। पिज्जा खाने से बाद उसे पेट में ऐंठन होने लगी थी। मौत के लिए बोटुलिनम नामक बैक्टीरिया के कारण हुई फूड पॉइजनिंग को कारण माना जा रहा था।वहीं हाल ही में जाती हुई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमर्सन केट कोल (11 वर्ष) टेक्सास के एक स्कूल की छात्रा थी। पिज्जा खाने के बाद उसे एलर्जी हुई जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

जिसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा इलाज के लिए अथक प्रयास किए गए इसके बाद भी कोल की मृत्यु हो गई। परिवार के सदस्यों ने समय पर उचित उपचार की व्यवस्था न करने के कारण स्कूल प्रशासन पर केस फाइल किया है।

नोट: यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लिखा गया है