Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा में शुरू हुआ कटखने बंदर पकड़ने का अभियान, पहले दिन पकड़े 8 बंदर

अल्मोड़ा,4 अप्रैल 2022 अल्मोड़ा में कटखने बंदरों को पकड़ने का अभियान आज से शुरू हो गया है। पहले दिन टीम ने 8 बंदरो को पकड़ा…

अल्मोड़ा,4 अप्रैल 2022

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा में कटखने बंदरों को पकड़ने का अभियान आज से शुरू हो गया है। पहले दिन टीम ने 8 बंदरो को पकड़ा है, इन बंदरो को एनटीडी के बंदर बाड़े में रखा गया है। इसके बाद शीघ्उ्र ही बंदरों का बंध्याकरण शुरू कर दिया जाएगा।


गौरतलब है कि नगर क्षेत्र में लगातार कटखने बंदरों के आंतक से लोग हलकान है। बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर रहे है। बुजुर्ग और बच्चों का घर से अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका से बंदरों के आंतक से निजात की मांग की थी जिसके बाद पालिका ने बंदरो को पकड़ने के लिए अभियान शुरू करने की बात कही थी और आज से यह अभियान शुरू हो गया।


आज अभियान के पहले दिन सोमवार को पालिका की टीम नेे धार की तूनी इलाके में 8 बंदर पकड़े है। बंदरो को पकड़कर एनटीडी के बंदरबाड़े में रखा गया है। शीघ्र ही इनका बंध्याकरण किया जाएगा।