कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया बसौली-सुनौली मोटर मार्ग का लोकार्पण और बसौली नाई-ढौल मोटर मार्ग का शिलान्यास

Cabinet Minister Rekha Arya inaugurated Someshwar Basauli-Sunauli Motor Road and laid the foundation stone of Basauli Nai-Dhaul Motor Road सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 24 जुलाई 2024- कैबिनेट मंत्री…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Cabinet Minister Rekha Arya inaugurated Someshwar Basauli-Sunauli Motor Road and laid the foundation stone of Basauli Nai-Dhaul Motor Road

सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 24 जुलाई 2024- कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने बसौली-सुनौली मोटर मार्ग का लोकापर्ण और बसौली-नाई ढोल मोटर मार्ग का विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया।उन्होंने कहा की क्षेत्र वासियों को मिलेगा जल्द ही मोटर मार्ग बनने से लाभ मिलेगा। रेखा आर्या ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सड़क के सम्बंध में काफी लंबे समय से मांग थी जिसे वह उठाते हुए आये हैं।कहा कि सड़क निर्माण होने से स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा।


वहीं ताकुला ब्लॉक के सुनौली ग्राम सभा स्थित स्वर्गीय सोबन सिंह जीना स्मृति संग्रहालय पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री ने एक पेड़ माँ के तहत वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह मुहिम देशव्यापी बन गई है।आज इस मुहिम का हिस्सा हर एक भारतीय नागरिक बन रहा है।कहा कि यह खुशी की बात है कि एक और जहां हम अपनी माँ को स्मरण कर रहे है तो वही प्रकृति को हरा भरा रखने में एक छोटा सा योगदान दे रहे हैं।इधर मंडल ताकुला पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।


इसके पश्चयात मंत्री रेखा आर्या ने जन मिलन कार्यक्रम में स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना।उन्होंने सभी को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया ।कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लगातार काम कर रही है।राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनता के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं।आज अंतिम व्यक्ति तक भी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

इस दौरान स्थानीय जनता ने अपनी विभिन्न समस्याओं के साथ ही मांगो से भी क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया।कैबिनेट मंत्री ने सभी की समस्या को सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर सभी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर करने के दिशा निर्देश दिए।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी ,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,मंडल महामंत्री भूधर भाकुनी ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारा नयाल ,मंडल महामंत्री पुष्पा नयाल, पुष्पा डंगवाल ,जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ,क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू नेगी,मंडल मंत्री आशीष भाकुनी, प्रकाश राम,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी , भूपाल रावत, मदन सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, विजय वर्मा, गोविंद प्रसाद,जगदीश पंत , भरत भाकुनी सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।