shishu-mandir

सीएए को लेकर देश को गुमराह कर रहा विपक्ष बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का आरोप

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
IMG 20200101 152225
Screenshot-5

अल्मोड़ा| भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खिलेन्द्र चौधरी ने नागरिकता संसोधन कानून के लेकर विपक्ष पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया|
अल्मोड़ा डीसीबी सभागार में कार्याशाला में इस कानून पर विचार विमर्श किया| अब कार्कक्रम को गांव व बूथ स्तर तक ले जाने की बात कही गई|

new-modern
gyan-vigyan

कार्यशाला का शुभारंभ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी और जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने किया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सीएबी और सीएए की जानकारी दी। उन्होंने कहा विपक्ष सरकार को राह देने की भूमिका निभाता है, लेकिन वर्तमान समय में विपक्ष जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, जो राष्ट्र के विकास को बाधित कर रहा है। कार्यशाला में आगामी पार्टी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही नागरिकता संसोधन बिल के समर्थन में शक्ति केंद्रों, बूथ स्तरों पर सभा आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष रौतेला ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने किया।


इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, विपिन भट्ट, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, अनिल शाही, दीप भगत, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, सुभाष पांडे, प्रेम शर्मा, महेश नयाल, अजय वर्मा, शैलेंद्र साह, राजेंद्र जायसवाल, जगदीश चौहान, आनंद डगवाल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, प्रकाश भट्ट, विनित बिष्ट, मनोज जोशी, दर्शन रावत, ललित मेहता, निखिल बिष्ट, मदन बिष्ट, हरीश कनवाल, ज्योति साह मिश्रा, लता बोरा, किरन पंत, शैलेन्द्र साह सोबू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे|

IMG 20200101 152258