जिहादी आतंक से कांपा बुरकीना फासो, 8 जगहों पर हमला कर 100 से अधिक लोगों को उतारा मौत के घाट

अमृतसर के मजीठा इलाके में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। पांच गांवों में जहरीली शराब पीने से चौदह लोगों…

n66408600617471148186222e0d7201be1c05b2cc3838fd3c12686a170a35b7d6712b1ad3f57f6d063b0ad3

अमृतसर के मजीठा इलाके में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। पांच गांवों में जहरीली शराब पीने से चौदह लोगों की जान चली गई। ये गांव हैं थरीवाल, मरारी कलां, तलवंडी घुमन, पातालपुरी और भंगाली। बताया जा रहा है कि बीती रात इन गांवों में लोगों ने देसी शराब पी थी। जिसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक कई लोगों ने दम तोड़ दिया। कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही मौतों की पुष्टि हुई तो गांवों में मातम पसर गया। लोग रोते-बिलखते नजर आए। गुरुद्वारों से अनाउंसमेंट कराए गए। ताकि जो लोग कल रात शराब पी चुके हैं और तबीयत सही नहीं है, वो तुरंत इलाज के लिए अस्पताल जाएं।

जैसे ही प्रशासन को मामले की जानकारी मिली, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी खुद मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हालात का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस की टीम भी थी। मौके पर पहुंचते ही जांच शुरू कर दी गई। लोगों से पूछताछ की गई। सिविल अस्पताल में दस शव लाए गए हैं, जिनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं, छह लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है।