बुजुर्गों में भी दिखा मतदान के प्रति उत्साह, 91 वर्षीय बुजुर्ग भी पहुंचे मतदान को

अल्मोड़ा-:नगर सरकार के गठन के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है| विवेकानंदपुरी वार्ड में 91 वर्षीय हरिकिशन…

IMG 20181118 WA0045

अल्मोड़ा-:नगर सरकार के गठन के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है| विवेकानंदपुरी वार्ड में 91 वर्षीय हरिकिशन साह व उनकी धर्मपत्नी चन्द्रादेवी मतदान केन्द्र पहुंची, इसके अलावा 82 वर्षीय भागीरथी देवी भी पूरे उत्साह के साथ मतदान के लिए पहुंची| ये बुजुर्ग इस वार्ड के सबसे वयोेवृद्ध मतदाता हैं| जिस उत्साह से बुजुर्ग मतदान केन्द्र में पहुंच रहे है उससे साफ है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की बूती के लिए हमारी यह अग्रज पीढ़ी हमेशा आगे रही है और सबको दिशा देने का प्रयास कर रही है|

IMG 20181118 WA0043

अल्मोड़ा में हर मतदान केन्द्र में सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है| जोनल मजिस्ट्रेट केएस खाती ने भी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि हर बूथ में शांतिपूर्ण ढ़ग से मतदान हो रहा है|

IMG 20181118 WA0044

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25