एक के बाद एक लगातार 6 भूकंप के झटको से इमारतें हुई जमींदोज , एक हजार लोगों की मौत

इस बीच लगातार भूकंप के झटको से धरती डोल रही हैं। वही अफगानिस्तान में शनिवार को एक के बाद एक लगातार 6 झटके से कई…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

इस बीच लगातार भूकंप के झटको से धरती डोल रही हैं। वही अफगानिस्तान में शनिवार को एक के बाद एक लगातार 6 झटके से कई इमारतें जमीदोज हो गई। भूकंप से करीब 1000 लोगों की मौत हो गई है।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती हैं। यूएस जीएस के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के सबसे बड़े शहर हेरात से 40 किमी नॉर्थ वेस्ट में था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

हेरात में रहने वाले बशीर ने बताया की भूकंप आया वह ऑफिस में थे , तभी अचानक इमारतें हिलने लगी। कुछ इमारतों के हिस्से भी गिर गए। अफगानिस्तान में भूकंप फराह और बदगीस प्रांतों में महसूर किया गया।

अफगानिस्तान का बड़ा इलाका भूकंप संभावित है। हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला में यूरेशियन और भारतीय टैक्टोनिक प्लेटों के अभिसरण की वजह से यहां भूकंप अकसर आता रहता है। कई बार हिंदुकुश के भूकंप का असर भारत के दिल दिल्ली तक होता है।