Breaking : अल्मोड़ा में राह चलते महिला ने तोड़ा दम

Almora Breaking, 12 May 2020 अल्मोड़ा। यहां सैकुड़ा तिराहे के पास राह चलते एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंच चुकी…

Almora Breaking, 12 May 2020

अल्मोड़ा। यहां सैकुड़ा तिराहे के पास राह चलते एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है और शव के पंचनामें की कार्यवाही की जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज सुबह 9 बजे के आसपास लोगों ने सैकुड़ा तिराहे से थोड़ा आगे फालसीमा की ओर एक महिला को गिरा हुआ देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि महिला की मौत हो चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

महिला की आयु लगभग 55 से 60 वर्ष के आसपास होने का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक सैकुड़ा बैंड से एक मोड़ आगे फालसीमा की ओर एक दुकान के पास महिला थकान मिटाने के लिये बैठी और वही उसके प्राण निकल गये।

धारानौला चौकी प्रभारी ओपीएस नेगी ने बताया कि सुबह 8 बजे के आसपास सैकुड़ा बैंड के पास एक महिला एनटीडी की तरफ जाने वाले वाहनों को हाथ दे रही थी। और इसके बाद वह थकान मिटाने के लिये पास ही में गाड़ी धोने के लिये बने स्टैंड में बैठ गई और वही उसकी मृत्यु हो गई। उसके शव के पास एक झोला भी मिला है। झोले में साड़िया और दो बिस्कुट के पैकेट भी मिले है। माना जा रहा है कि महिला किसी रिश्तेदारी आ जा रही होगी।। पुलिस टीम शव के पंचनामें की कार्यवाही कर रही है।

महिला की पहचान माल गांव निवासी चंद्रा देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर उसके परिजन व ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। परिजनों ने बताया कि चंद्रा देवी, उम्र 60 साल अपने घर से आज अपने मायके फलसीमा जा रही थी। सुबह करीब 8.30 बजे उसे धारानौला में देखा गया था। उसने कुछ खरीददारी भी की थी। सिकुड़ा बैंड से कुछ आगे फलसीमा बैंड पर वह कुछ पल सुस्ताने के लिए बैठी ​थी।

हमारी नजर इस खबर पर बनी हुई है। कृपया देखते रहे उत्तरा न्यूज