Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

ब्रेकिंग: खत्याड़ी गांव में महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, अस्पताल भर्ती

अल्मोड़ा। नगर से सटे खत्याड़ी में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ सेवन कर लिया। आनन—फानन में महिला को बेस अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार…

अल्मोड़ा। नगर से सटे खत्याड़ी में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ सेवन कर लिया। आनन—फानन में महिला को बेस अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी मुताबिक खत्याड़ी निवासी राधा देवी (25) पत्नी जगदीश राम ने आज सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के घर में घटना से पहले लड़ाई झगड़ा भी नहीं हुआ था। लेकिन राधा ने सुबह अपने कमरे में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। चीख पुकार सुन परिजन कमरे में पहुचे। आनन् फानन में महिला को बेस अस्पताल ले जाया गया। जहाँ महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति गंभीर होने व चिकित्सकों के अभाव में महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि महिला की हालत पहले से ठीक है। महिला ने विषाक्त पदार्थ क्यों खाया अभी इन कारणों का पता नही चल सका है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25