Breaking : उत्तराखंड में कल स्कूल रहेंगे बंद

देहरादून, 19 मई 2026:उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चन्द्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की…

breaking
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

देहरादून, 19 मई 2026:
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चन्द्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। सरकार ने उनके सम्मान में प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

25


राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उनकी अन्त्येष्टि के दिन यानी 20 मई 2026 (बुधवार) को प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश शासन के निर्देश के बाद माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड के निदेशक डॉ. मुकुल कुमार ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि बुधवार को प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे।


राजकीय शोक के दौरान ये रहेंगे नियम
19 मई से 21 मई 2026 तक प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा।
इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा।
किसी भी तरह के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।
20 मई को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
सरकार की ओर से सभी अधिकारियों को आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

1000352701

Leave a Reply