Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Breaking — अल्मोड़ा जिला अस्पताल से भागा मरीज, हड़कंप

Almora breaking, Patient escaped from Almora district hospital अल्मोड़ा। जहर गटकने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गये मरीज के अस्पताल से गायब होने की…

Almora breaking, Patient escaped from Almora district hospital

अल्मोड़ा। जहर गटकने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गये मरीज के अस्पताल से गायब होने की सूचना है। फरार मरीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मामला अल्मोड़ा बाजार के पास जिला अस्पताल का है। जानकारी के मुताबिक जहर गटकने के कारण एक मरीज यहा भर्ती था और रविवार शाम को वह अस्पताल से फरार हो गया।

विषाक्त पदार्थ गटकने के कारण किया गया था अस्पताल भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार बीते 3 जून बुधवार को जिले के ताकुला ब्लाक के चौड़ा गांव निवासी मनोज ने अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक लिया था। और हालत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। उसके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा था। अब ​रविवार की शाम को वह अस्पताल से ही फरार हो गया। मरीज के गायब होने का पता चलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया पहले तो वार्ड में इधर उधर देखा गया लेकिन जब वह नही मिला तो इसकी सूूचना पुलिस को दे दी गई।

इस बारे में पूछे जाने पर ​जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 आर0सी पंत ने बताया कि जहर गटकने वाले 40 वर्षीय मनोज को बुधवार 3 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और वह रविवार 7 जून को अस्पताल से फरार हो गया। उन्होने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

कृपया हमारे यूटयूब चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw