shishu-mandir

ब्रेकिंग न्यूज: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

डेस्क। खटीमा कंजाबाग निवासी दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। आनन—फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
सरकारी अस्पताल के ठीक ​पीछे एक बड़ा मछली तालाब बना हुआ है। दो बच्चे निखिल सिंह बोरा पुत्र धन सिंह बोरा तथा दीपक गिरी पुत्र अर्जुन गिरी तालाब में नहाने गये थे। तालाब गहरा होने से दोनों की डूब कर मौत हो गई। चीख पुकार सुन आस पास के लोग घटनास्थल पहुंचे। बच्चों को तालाब से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की उम्र 12 वर्ष बतायी जा रही हैं। दोनों ही पास के स्कूल में कक्षा 7वीं में पढ़ते थे।

new-modern
gyan-vigyan