ब्रेकिंग : उत्तराखण्ड में नगर निगम और नगर पंचायतों के आरक्षण की अधिसूचना हुई जारी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

नगर पालिकाओं के आरक्षण में सस्पैंस जारी

देहरादून। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद नगर निगमों और नगर पंचायतों चुनावों में आरक्षण को लेकर कुहासा साफ हो गया है। देहरादून नगर निगम अनारक्षित, नगर निगम ऋषिकेश महिला, ​नगर निगम हरिद्वार महिला, कोटद्वार नगर निगम महिला, हल्द्वानी नगर निगम अनारक्षित, काशीपुर पिछड़ी जाति, ​नगर निगम रूद्रपुर को अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत की सीटो के लिये भी अधिसूचना जारी हो गयी है। लेकिन नगरपालिकाओं की सीटों पर आरक्षण पर स्थिति अभी साफ नही हुई है। शहरी विकास निदेशालय द्वारा  नगर निगम और नगर पंचायत सीटों के चुनावों के लिये आरक्षण की सूची जारी होने के बाद जल्द ही नगर पालिका परिषदों सीटों पर आरक्षण की सूची जारी होने के बार सोमवार तक आचार संहिता लागू होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

यह भी पढ़े 

http://uttranews.com/2018/10/14/breaking-uttrakhand-me-nagr-palika-seeto-par-aarakshan-ki-suchi-jari/