shishu-mandir

ब्रेकिंग न्यूज: ग्वाला गयी वृद्ध महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
प्रतीकात्मक फोटो— उत्तरा न्यूज

डेस्क। मवेशियों को चराने जंगल गई एक वृद्ध महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद किया गया। लगातार गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी मुताबिक देहरादून के रायवाला निवासी विमला रावत उम्र 65 वर्ष पत्नी सूरत सिंह रावत आज सुबह मवेशियों को चराने घर के पास जंगल में गई थी। इस दौरान रेल ट्रैक के पास बैठकर वह मवेशियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पास में घात लगाकर बैठे गुलदार ने विमला पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को घसीट कर जंगल में काफी दूर तक ले गया। महिला की चीख पुकार सुन आस पास के लोगों घटना स्थल पहुंचे। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों द्वारा फायरिंग की गई। दो घंटे कॉम्बिग के बाद महिला का शव जंगल में कुछ दूरी पर पड़ा मिला। गुलदार ने शव को क्ष​त—विक्षत कर दिया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। महिला के परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। इस दर्दनाक घटना से महिला के घर में कोहराम मचा हुआ है। इधर ग्रामीणों में विभाग के प्रति खासा आक्रोश है। पिछले कुछ सालों से यहां गुलदार का आतंक बना हुआ है। कई बार ग्रामीण गुलदार को पकड़ने की गुहार लगा चुके है। लेकिन वन महकमा की ओर से ग्रामीणों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। विभाग की लापरवाही के चलते एक बार फिर एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला।

new-modern
gyan-vigyan