अभी अभीअल्मोड़ाउत्तराखंड

​ब्रेकिंग: नैनीताल के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशन लाल साह ‘कोनी’ का​ निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

किशन लाल साह 'कोनी'

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

डेस्क। संयुक्त नैनीताल जिले में नारायण दत्त तिवारी द्वारा गठित ‘तिवारी कांग्रेस’ के जिलाध्यक्ष रहे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता किशन लाल साह ‘कोनी’ का 94 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
किशन लाल साह अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी साह, पुत्र आशुतोष साह ‘कन्नू’ व पुत्री विशाखा साह को छोड़ गये है। उनके निधन की सूचना के बाद कांग्रेस पार्टी में शोक व्याप्त है। अपने जीवनकाल में उन्होंने पार्टी के लिए सफल कार्य किये। लंबे राजनीतिक जीवन के चलते उन्हें राजनीतिक इतिहास की अच्छी जानकारी थी। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर में पाइंस स्थित श्मशान घाट के लिए निकलेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

जेफ गोल्डब्लम ने जुरासिक वल्र्ड कास्ट के साथ व्हाट्सएप ग्रुप चैट का किया खुलासा

Newsdesk Uttranews

Kanpur Test में होगा अनोखा संयोग, एक ही शहर के batsman और bowler होंगे आमने-सामने

Newsdesk Uttranews

Job- उत्तराखंड में स्थित इस केंद्रीय संस्थान में निकली सरकारी नौकरी

उत्तरा न्यूज टीम