Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Almora Breaking : सर्पदंश से राइंका भनोली में तैनात शिक्षक की मौत

फाइल फोटो

अल्मोड़ा, 21 अगस्त 2019

अल्मोड़ा (Almora)। धौलादेवी​ विकासखंड के राइंका भनोली में कार्यरत एक शिक्षक को सांप ने डंस लिया। आनन—फानन में शिक्षक को सीएचसी धौलादेवी ले जाया गया।​ स्थिति गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


घटना बीते मंगलवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक कुशीनगर उत्तरप्रदेश निवासी नंद लाल यादव उम्र 60 वर्ष रोज की तरह सुबह स्कूल गये। दिन में 1 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद नंद लाल ने भनोली स्थित अपने कमरे में पहुंचे। खाना खाने के बाद वह सो गये।

नींद में ही सांप ने उनके पैर में डंस लिया। कुछ देर बाद नंद लाल की नींद खुली तो उनके पैर से काफी रक्त बह रहा था। जिसे देख वह चिल्ला उठे। चीख पुकार सुन आस पास के लोग उनके कमरे में पहुंचे। आनन—फानन में उन्हें सीएचसी धौलादेवी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। ​स्थिति गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें जिला मुख्यालय को रेफर कर ​दिया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की सूचना देर शाम को ही मृतक के परिजनों को दी गई। देर रात को ही अल्मोड़ा पहुंचे परिजन मृतक के शव को ले गये। बता दे कि नंद लाल यादव हाल ही में रिटायर्ड हुये थे। वर्तमान में वह राइंका भनोली में सेवा विस्तार के तहत कार्यरत थे। इस दुखद घटना के बाद शिक्षा विभाग में शोक की लहर है।

Almora Breaking- जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में महिला की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Almora Breaking- नहीं थम रहा कोरोना (corona) का कहर- 33 वर्षीय युवक समेत 2 लोगों की मौत


Bageshwar breaking- जिले का यह क्षेत्र बना माइक्रो कंटेनमेंट जोन

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw