shishu-mandir

ब्रेकिंग: दपंती ने खाया विषाक्त पदार्थ, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर, चार माह का बच्चे का रो—रो कर बुरा हाल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा। द्वाराहाट के डोटल गांव में एक दंपती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन—फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पत्नी ने आधे रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि पति की हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है।
घटना द्वाराहाट विकासखंड के बग्वालीपोखर क्षेत्र से सटे डोटल गांव की है। जानकारी मुताबिक डोटल गांव निवासी सुंदर सिंह पुत्र मंगल सिंह व उसकी पत्नी भावना रोज की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गये। उनके साथ उनका चार माह का बच्चा भी था। कुछ ही देर में दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पत्नी की हालत अधिक बिगड़ते देख सुंदर की चीख पुकार निकल गई। आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे तो दोनों वहां घायलावस्था में पड़े मिले। इसे देख परिजनों की पैरों तले जमीन खिसक गई। आस पास के ग्रामीणों की मदद से दोनों को देर रात रानीखेत स्थित गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने भावना को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुंदर की हालत गंभीर होने से उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है। दंपती ने विषाक्त पदार्थ क्यों खाया अभी इसके कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। पुलिस के मुताबिक मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आयी है। इधर मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चार माह के बच्चे का भी रो—रो कर बुरा हाल है।

new-modern
gyan-vigyan