shishu-mandir

ब्रेकिंग – हिमांचल में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस ने हासिल की जीत, जुब्बल-कोटखाई में भाजपा प्रत्याशी नही बचा सकी जमानत

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

हिमांचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां एक सीट पर हुए लोक सभा उपचुनाव और तीन विधानसभा सीटो के उपचुनाव में कांग्रेस ने सभी पर जीत हासिल की हैं। सत्तारूढ़ भाजपा को इन उपचुनावों में हार से ही संतोष करना पड़ा। जुब्बल-कोटखाई में भाजपा प्रत्याशी अपनी जमानत तक नही बचा सकी।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने लगभग 8766 वोटों से चुनाव जीत लिया है। प्रतिभा सिंह को लगभग 365650 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी कुशाल सिंह ठाकुर को लगभग 356884 वोट प्राप्त हुए। इस चुनाव में 742771 मतदाताओं ने वोट दिया था जिसमें से 12626 ने नोटा का विकल्प चुना।


फतेहपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उमीदवार भवानी सिंह पठानिया ने 5789 वोटों से जीत हासिल की हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पठानिया को 24449, भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18660,निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजन सुशांत को 12927,निर्दलीय प्रत्याशी अशोक सोमल को 295,जनक्रांति पार्टी के पंकज दर्शी को 375 वोट मिले। इस सीट पर 389 मतदाताओं ने नोटा को पसंद किया।


जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर 6103 मतों से जीत गये है। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा 23344 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। यहा भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक को 2584,निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कदम को 170 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर नोटा को 172 लोगों ने पसंद किया।


अर्की विधानसभा उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने 30493 वोट प्राप्त कर ​यह सीट जीत ली हैं। भाजपा प्रत्याशी रतन सिंह पाल को 27216, निर्दलीय उम्मीदवार जीत राम को 1622 वोट प्राप्त हुए। अभी इस सीट पर जीत की आधिकारिक घोषणा नही हुई हैं।