Breaking Chandigarh: पहले गोली चलने की मिली सूचना, आननफानन में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घट चुकी थी ऐसी घटना

चंडीगढ़ पुलिस कितना भी एक्टिव होने का दावा करे और हो भी पर फिर भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं| चंडीगढ़…

5bb03cec5160a576277dc0f3b183c5c9

25

चंडीगढ़ पुलिस कितना भी एक्टिव होने का दावा करे और हो भी पर फिर भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं| चंडीगढ़ से आयेदिन किसी न किसी घटना के बारे में सुनने को मिलता रहता है| वहीं, शहर से एक बार फिर एक घटना सामने आई है| दरअसल, बुधवार को थाना-36 पुलिस को सूचना मिली की सेक्टर-42 स्थित एक घर में गोली चल गई है| जिसके बाद थाना पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत मौके को रवाना हो गई और मौके पर जब पहुंची तो घटना कुछ और ही निकली|

गोली चलने की मिली थी सूचना…पता चला कि पिस्टल की बट से महिला पर हमला हुआ है….

थाना-36 पुलिस मौके पर पहुंचकर जब घटना से रूबरू हुई तो पता चला कि गोली तो नहीं चली है पर एक महिला पर पिस्टल की बट से हमला किया गया है| महिला के सिर और बाजू पर पिस्टल के बट से हमला हुआ है| मौके पर पहुंचे थाना-36 पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह ने घटना में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम से थाना पुलिस के पास सेक्टर-42 में 1511 नंबर में गोली चलने की सूचना आई थी| जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची| यहां आने पर पता चला कि घटना गोली चलने की घटित नहीं हुई है| बल्कि एक महिला को पिस्टल की बट से मारा गया है|

ऊपरी मंजिल पर रह रहे दंपती में पति ने दिया घटना को अंजाम….

इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह ने बताया कि 1511 में तीन मंजिला मकान है, तीनों मंजिल किराये पर हैं| इसी मकान में ऊपर की मंजिल पर दो महीने पहले ही एक नवविवाहित दंपती रहने आया हुआ था| इनके लव मैरिज की बात सामने आई है| दंपती में जो शख्स है वो डिजानिंग का काम करता है| यह शख्स नीचे रह रहे किरायेदार से उधार पैसे मांगने गया था| जब नीचे वाले किरायेदार की ओर से पैसे देने से मना कर दिया गया तो शख्स ने यहां महिला पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया| वहीं, जबतक पुलिस मौके पर पहुंची तबतक आरोपी शख्स अपनी पत्नी के साथ मौके से फरार हो चुका था| इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित महिला को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है| पुलिस महिला के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी| बरहाल, पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है| आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा|

पिस्टल की जांच….डमी या असली….

वहीं, इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह के मुताबिक पिस्टल देखने से डमी लग रही है लेकिन क्लियर कुछ नहीं कहा जा सकता है| जांच की जा रही है| इंस्पेक्टर का कहना है कि इस संबंध में मकान मालिक से भी पूछताछ की जाएगी|