breaking- अवैध शराब के साथ 3 आरोपी दबोचे

हल्द्वानी ब्रेकिंग (breaking) , 05 दिसंबर 2020 नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मुखानी पुलिस ने अवैध शराब के साथ 3…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हल्द्वानी ब्रेकिंग (breaking) , 05 दिसंबर 2020


नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मुखानी पुलिस ने अवैध शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील कुमार के निर्देशन में शनिवार को उप निरीक्षक व आरटीओ प्रभारी निर्मल लटवाल, एसआई त्रिभुवन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत कुसुमखेड़ा तिराहा के पास से टुक-टुक में सवार पंकज टम्टा निवासी, कुमाउं काॅलोनी थाना काठगोदाम व प्रशांत निवासी, सेतपुर फरीदाबाद हाल निवासी मुखानी को दो पेटी अवैध शराब परिवहन करते दबोच लिया।  इसके अलावा बक्शीस सिंह निवासी, बाजपुर को 33 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Breaking— उत्तराखंड के इस​ जनपद में आया भूकंप (Earthquake in Uttarakhand), पढ़ें पूरी खबर


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें