Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

ब्रेकिंग- अवैध शराब(illegal liquor) के साथ 3 आरोपी दबोचे

illegal liquor

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

3 accused arrested with illegal liquor

हल्द्वानी, 05 दिसंबर 2020-
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मुखानी पुलिस ने अवैध शराब (illegal liquor)के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

illegal liquor


थानाध्यक्ष मुखानी सुशील कुमार के निर्देशन में शनिवार को उप निरीक्षक व आरटीओ प्रभारी निर्मल लटवाल, एसआई त्रिभुवन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत कुसुमखेड़ा तिराहा के पास से टुक-टुक में सवार पंकज टम्टा निवासी, कुमाउं काॅलोनी थाना काठगोदाम व प्रशांत निवासी, सेतपुर फरीदाबाद हाल निवासी मुखानी को दो पेटी अवैध शराब परिवहन करते दबोच लिया।  

इसके अलावा बक्शीस सिंह निवासी, बाजपुर को 33 पाउच अवैध कच्ची शराब (illegal liquor)के साथ गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

उत्तरा न्यूज के ताजा वीडियो अपडेट के लिए यूट्यूब चैनल के इस लिंक को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw

Bhowali News- जीजीआईसी में आँटोमेटिक सेनिटरी पैड मशीन लगाई