cloud burst-in pithoragarh – जामुनी तोक में 3 बच्चों के शव बरामद

  पिथौरागढ़ के जामुनी तोक में 3 बच्चों के शव बरामद हो गए हैं। बताते चले कि पिथौरागढ़़ जिले की धारचूला तहसील के ग्राम जुम्मा…

5378f9a37fe9bd8b44c5d5b1d3fdaa1b
 

25

पिथौरागढ़ के जामुनी तोक में 3 बच्चों के शव बरामद हो गए हैं। बताते चले कि पिथौरागढ़़ जिले की धारचूला तहसील के ग्राम जुम्मा में रविवार रात भारी बारिश ने कहर बरपाया है।

जिला प्रशासन से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुल 7 लोग लापता है इनमें से 3 बच्चों के शव बरामद हो गये है। बताया जा रहा कि जुम्मा के जामुनी तोक में लगभग 5 तथा सिरौउड़यार तोक में 2 आवासीय मकान ध्वस्त हो गए है। 

घटना के संबंध में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला आपदा परिचालन केन्द्र में आईआरएस के अधिकारियों के साथ बैठक कर तत्काल मौके पर राहत और बचाव कार्य कराने तथा क्षेत्र में राहत सामग्री भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस अधिक्षक सुखबीर सिंह घटनास्थल को रवाना हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण रेस्क्यू कार्य हैलीकॉप्टर से कराए जाने के लिए क्षेत्र में हैलीपैड तैयार किया जा रहा है।

इस खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। कृपया देखते रहे उत्तरा न्यूज  

see video