Home » latest » bjps conspiracy to sue harish rawat hiding the name of its cabinet minister is a moral offense congress vice president jot singh bisht alleges
उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने सीबीआई द्वारा पूर्व सीएम हरीश रावत पर मुकदमा दर्ज करने को भाजपा की साजिश करार दिया है।
उन्होंने कहा कि हरीश रावत पर मुकदमा किया गया और प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने कैबीनेट मंत्री का नाम छुपाने की पूरी कोशिश की। इसका जबाब भाजपा को जनता को देना होगा।
अल्मोड़ा में पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती और पूर्व प्रधामंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जोत सिंह बिष्ट ने मीडिया से कहा कि जो लोग 2016 में सरकार गिराने में शामिल थे उन सब पर कार्यवाही होनी चाहिए। क्योंकि उस घटना में लोकतंत्र का गला घोंटा गया था। उन्होंने सीबीआई पर भी सवाल उठाया कि अभी तक मंत्री हरक सिंह रावत का नाम क्यों छिपाया था ।
इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी शिरकत की और स्वर्गीय पटेल तथा इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी,पूरन रौतेला आदि मौजूद थे।