बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा (JP Nadda)15 नवंबर को अल्मोड़ा में, बीजेपी में तैयारियां शुरू

JP Nadda

BJP National President JP Nadda in Almora on 15th November

अल्मोड़ा, 12 नवंबर 2021- आगामी चुनावों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda)अल्मोड़ा आ रहे है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


नड्डा अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे जिसके लिए तैयारियां जोरों पर है।

JP Nadda
JP Nadda


बीजेपी के मुताबिक नड्डा 15 नवंबर को अल्मोड़ा दौरे पर रहेंगे।


शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में मंत्री रेखा आर्या, बीजेपी प्रदेश मंत्री पुष्कर काला सहित जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों ने एक बैठक कर नड्डा (JP Nadda)के कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई।

बैठक में डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,जिला मंत्री विनीत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा राजू, लीला बोरा, सुरेन्द्र सिंह मेहता आदि मौजूद थे।