भाजपा के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष अमित साह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,बांटी मिठाईयां

अल्मोड़ा। भाजपा के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष अमित साह का कार्यकर्ताओं ने आज एक कार्यक्रम में स्वागत करने के साथ ही मिष्ठान्न वितरण भी किया।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। भाजपा के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष अमित साह का कार्यकर्ताओं ने आज एक कार्यक्रम में स्वागत करने के साथ ही मिष्ठान्न वितरण भी किया।


भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू का चौघानपाटा में माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाईया भी बांटी।
इस मौके पर भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वह संगठन में सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होने यह जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रदेश संगठन और जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा का आभार जताया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


अमित साह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अल्मोड़ा नगर के प्रत्येक बूथ को मजबूत करना है। कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा नगर में अपना परचम लहराएगी।


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने जिले के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों को आने वाले चुनावों के लिए तैयार रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करनी है। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे,ऐसी वह उम्मीद करते है।


इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,मीना भैसोड़ा,बीना नयाल,जिला मंत्री महेश बिष्ट,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,बृहस्पति गिरी महाराज,मनोज जोशी,देवेंद्र सत्यपाल,रमेश मेर सुनील जोशी विनीत बिष्ट कृष्ण बहादुर सिंह सौरभ वर्मा अर्जुन बिष्ट अरविंद बिष्ट दर्शन रावत ख्याली पांडे राजा खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।