shishu-mandir

भाजपा संगठन मंत्री के महिला उत्पीड़न में नाम आने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए लाल : सीएम, संगठन मंत्री का पुतला फूंका

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़। भाजपा संगठन मंत्री पर महिला उत्पीड़न के आरोप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर अपना रोष जताया कार्यकर्ताओं ने महिला उत्पीड़न के विरोध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा संगठन मंत्री संजय कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोडवेज स्टेशन के पास दोनों नेताओं का पुतला दहन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष महर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं परर महिला द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया गया, परंतु भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर कोई कार्यवाही नहीं की है जो यह दर्शाता है कि भाजपा के अंदर महिलाओं का कितना सम्मान है। एक ओर सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है और दूसरी तरह महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों का संरक्षण कर रही है। यह भाजपा के असली चरित्र को दर्शाता है।

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और दीनू कापड़ी ने कहा कि अगर सत्ता पक्ष इस तरह से महिलाओं की आवाज दबाने का काम करेगा तो कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। जरूरत पड़ने पर महिलाओं के सम्मान की खातिर सरकार के खिलाफ लामबंद होंगे। पुतला दहन करने में सेवादल महामंत्री दिनेश बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, आशीष हावर्ड, गणेश नगरकोटी, महिपाल वल्दिया, आनंद धामी, राहुल लुंठी, पारस सिंह, शाहबाज, प्रकाश देवली, रजत विश्वकर्मा, दक्ष चैहान, गोवर्धन, विरेंद्र गिरी और सोनू आदि कार्यकर्ता शामिल थे।