भाजपा लमगड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न, इन राजनीतिक प्रस्तावों पर की गई चर्चा

भाजपा लमगड़ा मंडल की नव नियुक्त कार्यसमिति की पहली बैठक यहां सपंन्न हो गई है। बैठक से पहले नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों और मोर्चो के पदाधिकारियों…

भाजपा लमगड़ा मंडल की नव नियुक्त कार्यसमिति की पहली बैठक यहां सपंन्न हो गई है। बैठक से पहले नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों और मोर्चो के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


छड़ोजा में भगवान एड़ी राजा बरसी गाजा के मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर लोकसभा सांसद अजय टम्टा का स्वागत और अभिनंदन किया।


कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्तावों पर भी चर्चा की गयी। जिन प्रस्तावों पर चर्चा की गयी उनमें जोशीमठ भू धसाव पर, जी२० पर भारत की अध्यक्षता ,पीएम मोदी के मन की बात प्रमुख रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने की अपील की।


बैठक का समापन मंडल अध्यक्ष खीम बिष्ट ने अध्यक्षीय भाषण के साथ किया। मंडल प्रभारी जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट के मार्गदर्शन में कार्यसमिति की बैठक में जिला मीडिया सह संयोजक जगत तिवारी,धौलादेवी प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट ,पूर्व मंडल अध्यक्ष बालम कपकोटी,हरीश बोरा,जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक रावत,दीवान बोरा,जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट,मंडल महामंत्री विजय सतवाल,दिनेश पांडे,उपाध्यक्ष हरीश सतवाल, उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट,उपाध्यक्ष नीमा ढैला, उपाध्यक्ष चतुर फर्त्याल,मंत्री संजय कनवाल,शंकर मनराल,बसंत थुवाल,पनीराम,मीडिया प्रभारी रमेश बोरा,आईटी संयोजक दिनेश बोरा, कोषाध्यक्ष भगवत अधिकारी,पूर्व महामंत्री मदन रावत,पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्कर नैनवाल ,जिला कार्यकारिणी सदस्य इन्द्र सिंह डसीला,उपाध्यक्ष दिनेश ढैला,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भगवत फर्त्याल,सुंदर बगड़वाल,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बचीनाथ,युवा मोर्चा अध्यक्ष तारा बजेठा,नवीन बजेठा,सुंदर रौतेला आदि मौजूद रहे।