shishu-mandir

भाजपा हवालबाग मंडल (BJP Hawalbag Mandal) प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

Discussion was held on the strength of the organization in BJP Hawalbag Mandal training class

Screenshot-5

अल्मोड़ा, 07 नवंबर 2020- भाजपा अल्मोड़ा हवालबाग मंडल (BJP Hawalbag Mandal) के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का कोसी में शुभारंभ हुआ। इस मौके पर आए अतिथियों ने संगठन की मजबूती को कार्यकर्ता का पहला दायित्व बताते हुए सभी से संगठन को मजबूत बनाने को कार्य करने का आह्वान किया|

new-modern
gyan-vigyan
BJP Hawalbag Mandal

प्रथम दिवस के कार्यक्रमों में अरविन्द बिष्ट, चंद्र प्रकाश फुलोरिया, पूर्व सांसद नैनीताल बलराज पासी, नरेंद्र भंडारी ने अपने विचार रखे।


भाजपा हवालबाग मंडल (BJP Hawalbag Mandal) प्रशिक्षण वर्ग में में अरविंद बिष्ट ने जनसंघ की स्थापना से लेकर वर्तमान भाजपा के इतिहास के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने विचार-परिवार और कार्यपद्धति के बारे में विचार रखे। पूर्व सांसद बलराज पासी ने पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताया। पासी ने केंद्र सरकार की योजनाओं जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि व अन्य योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने की बात रखी।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता स्वयं में भाजपा का प्रतिनिधि है। कार्यकर्ता मजबूत होगी तो पार्टी खुद ब खुद मजबूत मजबूत हो जाएगी|

तृतीय सत्र की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये गए कार्यों को जनता तक पहुँचाने तथा विपक्षियों के सामने सक्षम जवाब रखने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। प्रथम दिवस के अंतिम सत्र में नरेन्द्र भंडारी द्वारा व्यक्तित्व विकास और सोशल मीडिया की ताकत के बारे में बताया।

Uttarakhand Police विभाग में रैंकर्स परीक्षा होगी जल्द, मिलेगा प्रमोशन का मौका

उन्होंने मंडल (BJP Hawalbag Mandal) अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास निखारने के बारे में विचार रखे। प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों का अनुसरण करने की बात कार्यकर्ताओं से कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कैलाश नाथ गोस्वामी ने की। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल , जिला पंचायत सदस्य नंदन आर्या आदि कार्यकर्ता मौजूद थे|

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/