shishu-mandir

Pithoragarh भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत ने किया प्रचार

editor1
1 Min Read

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी की पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चंद्र प्रकाश पंत ने शुक्रवार को नगर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों के साथ ही प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विकास योजनाओं तथा किए गए कार्यों का जिक्र किया।

new-modern
gyan-vigyan

भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश पंत ने विपक्षी प्रत्याशियों खासकर कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कांग्रेस के दावों की हवा निकालते हुए अपने कार्यकाल और भाजपा सरकार के द्वारा किए गए तमाम विकास कार्यों का लेखा-जोखा लोगों के बीच रखा।

saraswati-bal-vidya-niketan

भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश पंत ने लड्डा, सुवाकोट, दौरान, जाजरदेवल, केदार कॉलोनी, शिव कालोनी, तिलढुकरी, पियाना, विवेकानंद कालोनी, जगदंबा कालोनी सहित विभिन्न इलाकों में सघन जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, प्रचार अभियान समिति के जिला संयोजक राकेश देवलाल, गणेश भंडारी कृपाल वल्दिया सहित अनेक पार्टी नेता व कार्यकर्ता साथ में थे।