shishu-mandir

BJP Candidate List for UP: अब तक भाजपा ने नौ सांसदों का काटा टिकट, अब 12 सीटों पर है इंतजारी

Smriti Nigam
2 Min Read

BJP Candidate List for UP: इस बार BJP यूपी में 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 75 सीटों में से 63 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अभी भी लेकिन 12 सीटे बची है जिनके समीकरण बनाए जा रहे हैं।

new-modern
gyan-vigyan

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए 13 उम्मीदवारों की सूची में से 9 मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर इस बार नए लोगों को मौका दिया है। इनमें से कुछ सांसदों का टिकट काटने के पीछे की वजह उनकी उम्र भी बताई जा रही है। वहीं कुछ ने दोबारा ना जितने को लेकर मिले इनपुट को आधार पर उनका टिकट काटा गया।

saraswati-bal-vidya-niketan

आपको बता दे कि यूपी में सीटों के बंटवारे के तहत 80 में से भाजपा कोटे में 75 सीटे हैं। शेष 5 सीटे सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई है। इनमें रालोद और अपना दल को दो-दो जबकि 1 सीट सुभासपा को दी गई है। भाजपा ने अब तक 75 में से 63 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। 12 सीटों पर अब भी प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं। सूत्रों की माने तो अगली सूची में भी कुछ मौजूदा सांसदों के टिकट कट सकते हैं।

इनका कटा टिकट

बाराबंकी से उपेन्द्र रावत, कानपुर से सत्यदेव पचौरी, बरेली से संतोष गंगवार, पीलीभीत से वरुण गांधी, बहराइच से अक्षयवर लाल गौड़, गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह, बदायूं से संघमित्रा मौर्य, हाथरस से राजवीर सिंह दिलेर, और मेरठ से राजेन्द्र अग्रवाल इन सभी के टिकट काटे गए हैं।

यूपी के सिर्फ दो मंत्रियों को मिला मौका

दूसरी सूची में यूपी सरकार के केवल दो मंत्रियों को मौका दिया गया है इसमें पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को वरुण गांधी की जगह पर पीलीभीत से खड़ा किया गया है जबकि हाथरस से मौजूदा सांसद राजवीर सिंह दिलेर का टिकट काटकर खैर अलीगढ़ से विधायक और राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया गया है।

इन सीटों पर घोषित होने हैं उम्मीदवार

रायबरेली, मछलीशहर, कैंसरगंज, प्रयागराज, फुलपुर, कौशांबी, बलिया, गाजीपुर, भदोही, देविरया, मैनपुरी, फिरोजाबाद ।