shishu-mandir

बीजेपी के भैसियाछाना मंडल कार्यकारिणी घोषित

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
Screenshot-5


अल्मोड़ा:- भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की भैंसियाछाना मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है.

new-modern
gyan-vigyan


जिला अध्यक्ष रवि रौतेला की संस्तुति के बाद मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की.


कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष के रूप में पूरन सिंह रावत, षष्टी दत्त जोशी, अनिता देवी और दरबान सिंह को जगह मिली तो मंडल महामंत्री में जितेंद्र सिंह बोरा और मंगल रावत जिम्मेदारी दी गयी इसके अतिरिक्त मंडल मंत्री मे चंदन सिंह चम्याल, प्रदीप सिंह रावत, कैलाश राम,नीमा देवी, जानकी देवी को स्थान मिला तो कोषाध्यक्ष हयात सिंह तिलारा को बनाया गया,मीडया प्रमुख गोविंद सिंह मेहता बनाये गए तो सोशल मीडिया की जिम्मेदारी गोविंद सिंह मेहता को दी गयी, दयाकिशन भट्ट,त्रिलोक सिंह, केशव दत्त, राजन राम, आनंद राम, गोपाल राम, बची राम,दीवान सिंह मेहता, शोभन राम, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, भगवान सिंह रावल, हेमंत तिलारा, रमेश जोशी, अर्जुन लाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया, जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि इस मंडल का कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित रहा है .

यहां से पार्टी हमेशा जीतती आयी है और आगे को भी पार्टी के दायित्ववान कार्यकर्ता ऐसा करते रहेंगे,और सभी कार्यकर्ता हर किसी को साथ लेकर 2022 के लिए अभी से कार्य शुरू कर दें और पार्टी हित मे कार्य करे,अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, चंदन सिंह मेहरा, रमेश बहुगुणा, महेश नयाल, विनीत बिष्ट, अरविंद बिष्ट, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, हरीश पंत, गणेश चम्याल सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नवगठित टीम तो बधाई दी और इनके मनोनयन पर हर्ष जताया है.