shishu-mandir

देश में सबसे अमीर पार्टी बनी बीजेपी, दूसरे नंबर पर है ये पार्टी, देखिए कितनी है संपत्ति

उत्तरा न्यूज टीम
3 Min Read

केंद्र में सत्ताधारी दल BJP सभी राजनीतिक दलों में सबसे अमीर पार्टी है। बता दे की 2019-20 वित्तीय वर्ष के लिए BJP द्वारा 4847.78 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की गई है और वही बात करे की BJP के बाद दूसरी सबसे अमीर पार्टी की तो वह राजनीतिक दल बहुजन समाज पार्टी है। बता दे की ये आंकड़े  चुनाव (Election) सुधारों की दिशा में काम करने वाली संस्था ADR द्वारा जारी किये गए हैं। 

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


बता दे की ADR द्वारा 2019-20 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की संपत्ति और देनदारियों के अपने विश्लेषण के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की है। ADR के मुताबिक, वित्तीय वर्ष के समय सात राष्ट्रीय और 44 क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति 6,988.57 करोड़ रुपये और 2,129.38 करोड़ रुपये थी। बता दे की सात राष्ट्रीय दलों में से सबसे ज्यादा संपत्ति BJP के पास 4847.78 करोड़ रुपये रही है। तो वही, बसपा दूसरे स्थान पर है।

जिसके पास 698.33 करोड़ रुपये की सम्पति है और राष्ट्रीय पार्टियों में उसके पास कुल 9.99 फीसदी संपत्ति है और वही बात करे सबसे पुरानी राजनीतिक दल कांग्रेस (CONGRESS) की तो कांग्रेस (CONGRESS)  द्वारा 2019-20 में केवल 588.16 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की गई है जो की कुल राष्ट्रीय दलों की संपत्ति का केवल 8.42 फीसदी है।

 44 क्षेत्रीय दलों में, शीर्ष 10 पार्टियों की संपत्ति कुल घोषित संपत्ति का 95.27 फीसदी है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में, क्षेत्रीय दलों में, समाजवादी पार्टी के पास सबसे ज्यादा  563.47 करोड़ रुपये की संपत्ति रही है।जबकि TRS द्वारा 301.47 करोड़ रुपये और अन्नाद्रमुक द्वारा 267.61 करोड़ रुपये संपत्ति घोषित की गई है। 


तो वही, 2019-20 वित्तीय वर्ष के लिए FDR और Fixed Deposite श्रेणी के तहत राष्ट्रीय पार्टियों में भाजपा और बसपा द्वारा 3,253.00 करोड़ रुपये और 618.86 करोड़ रुपये घोषित किए गए हैं। जबकि कांग्रेस (CONGRESS) द्वारा 240.90 करोड़ रुपये घोषित किए गए हैं। क्षेत्रीय दलों में, समाजवादी पार्टी द्वारा सबसे ज्यादा संपत्ति 563.47 करोड़ रुपये, TRS द्वारा 301.47 करोड़ रुपये और अन्नाद्रमुक द्वारा 267.61 करोड़ रुपये की FDR और Fixed Deposite श्रेणी के तहत घोषित किये गए हैं।


वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सात राष्ट्रीय और 44 क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कुल देनदारी 134.93 करोड़ रुपये है। क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने वित्त वर्ष 2019-20 में कुल 60.66 करोड़ रुपये की देनदारी घोषित की है।

 क्षेत्रीय दलों ने उधार के तहत 30.29 करोड़ रुपये और अन्य देनदारियों के तहत 30.37 करोड़ रुपये की घोषणा की और वित्त वर्ष 2019-20 में, टीडीपी ने 30.342 करोड़ रुपये (50.02 प्रतिशत) की उच्चतम कुल देनदारियों की घोषणा की, इसके बाद डीएमके ने 8.05 करोड़ रुपये (13.27 प्रति) घोषित किया है।