भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत (banshidhar bhagat) के अल्मोड़ा आगमन पर बवाल, कांग्रेस ने दिखाएं काले झंडे

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

bjp adhyksh banshidhar bhagat ko congress ne dikhaye kale jhande

Screenshot-5

अल्मोड़ा, 09 जनवरी 2021
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (banshidhar bhagat) विधानसभा भ्रमण के दौरान आज
अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्हें कांग्रेस के भारी विरोध का ​सामना करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाएं और जमकर नारेबाजी की।

holy-ange-school

नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (banshidhar bhagat) द्वारा की कई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भयंकर आक्रोश है। हालांकि, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पार्टी की ओर से स्वयं नेता प्रतिपक्ष से माफी मांग चुके है बावजूद इसके कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है।

ezgif-1-436a9efdef
banshidhar bhagat 1 1

भगत के आज अल्मोड़ा विधानसभा दौरे पर पहुंचने की भनक लगते ही कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस व महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां बस स्टेशन के पास एक होटल में आयोजित कार्यक्रम स्थल के बाहर पहुंचे। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क में ही जोरदार प्रदर्शन किया और बंशीधर गो बैक के नारे लगाए।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत (banshidhar bhagat) द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण व महिला सम्मान की बात करती है लेकिन बंशीधर द्वारा की गई टिप्पणी से यह साबित हो गया कि भाजपा राज में महिलाओं का सम्मान नहीं है।

वही, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे ने कहा कि भाजपा एक ओर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की बात करती है दूसरी ओर जिम्मेदार पदों पर बैठे उनके नेता द्वारा महिलाओं पर इस तरह टिप्पणी ​की जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान सिर्फ नारों तक सीमित रह गया है। भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं है।

Almora- दुग्ध वाहन चालक का आकस्मिक निधन (death)

इस दौरान कांग्रेस नगर कमेटी के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, संजय दुर्गापाल, पंकज कांडपाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राधा बिष्ट, गीता ​मेहरा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे, ललित सतवाल, कमल सिंह कोरंगा, भय्यू शैली, राहुल अधिकारी, नवीन नेगी, हिमांशु बिष्ट, मुकेश नेगी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos

Joinsub_watsapp