Almora: बीजेपी प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने मतदाताओं का जताया आभार, कहा विधानसभा के विकास को करेंगे प्रयास

अल्मोड़ा, 13 मार्च 2022- पूर्व विधायक एवंं भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा…

अल्मोड़ा, 13 मार्च 2022- पूर्व विधायक एवंं भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उन्होंने कहा कि वह जनता के इस स्नेह पर कृतज्ञ रहेंगे और‌ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तथा प्रत्येक व्यक्ति के सुख दुख में उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेंगे। कहा कि उन्हें जनता का जो जनादेश मिला है , वह उस निर्णय का सम्मान करते हैं और हमेशा की भांति विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयासरत रहेंगे।

कहा कि वह बीजेपी की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अल्मोड़ा के लिए घोषित व स्वीकृत योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।