shishu-mandir

मिलेगी राहत(big relexation)— लॉक डाउन के बीच 31 मार्च को प्रदेशवासियों को मिलेगी 13 घंटे वाहन उपयोग करने की छूट परिवहन माध्यमों का उपयोग कर अपने घर जा सकेंगे लोग

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

देहरादून:28 मार्च— प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लॉक डाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है।(big relexation)

उन्होंने कहा कि मंगलवार यानि 31 मार्च को प्रदेश में राज्य के अंदर परिवहन व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा ताकि लोग अपने घरों और गंतव्य को जा सकें।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सुबह सात बजे से शाम 8 बजे तक लोग सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के माध्यम से मंगलवार को अपने घरों या गंतव्य को जा सकते हैं।

31 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम तक बजे तक 13 घंटे की छूट मिलेगी और उस दिन सुबह बाजार खुलने का समय पूर्ववत सुबह 7 बजे से 1 बजे तक जारी रहेगा परिवहन की यह व्यवस्था एक दिन के लिए ही होगी।

सिर्फ एक दिन के लिए की जा रही है व्यवस्था।उत्तराखंड से लगे अन्य राज्यो के बॉर्डर तक लोगो को पहुचाने के लिए सरकार का यह बड़ा फैसला है। और परिवहन मामले में 31 मार्च मंगलवार को लोगो को लॉक डाउन से छूट मिल सकती है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केवल मंगलवार 31 मार्च के लिए ही यह अनुमति होगी।

एक दिन का यह विंडो इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि जगह-जगह से ऐसी बातें आ रही थी कि बहुत से लोग अपने काम से आए हुए थे और लाॅकडाऊन के कारण अपने घर से बाहर फंसे हैं।  बसों व टैक्सियों को सेनेटाइज करवाया जाना होगा।  इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाना होगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की व्यवस्था का अच्छा रेस्पोंस मिला है। इससे लोगों में घबराहट खत्म हुई है, भीङ भी नही हो रही। लोग भी अब समझने लगे हैं। इसलिए इसी व्यवस्था को जारी रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में जो उत्तराखंडवासी फंस गए हैं उनके लिए उत्तराखंड सदन ओपन कर दिया गया है।

वहां उनके भोजन, मेडिकल आदि व्यवस्था है। इसी प्रकार मुम्बई में भी उत्तराखंड भवन को लाॅकडाऊन में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए ओपन किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दो तीन दिन में 500 चिकित्सकों की भर्ती करने जा रहे हैं। इससे हमारे यहाँ चिकित्सक पर्याप्त संख्या में हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र और वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए एक माह की छूट दी गई है। 

relexation

relexation