अल्मोड़ा में अब बंदरों का झुंड राहगीरों और बच्चों पर हमला तो करते ही हैं अब इनका झुंड दोपहिया वाहनों पर भी हमला कर रहा है, इससे लोगों में गहरा भय व्याप्त है।
बीते रोज रानीधारा में एक महिला स्कूटी से अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं। अचानक बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी सड़क पर गिर गई।
हालांकि महिला को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह घटना एक गंभीर चेतावनी है।
पार्षद भूपेंद्र जोशी ने भी घटना का जिक्र सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है उन्होंने कहा कि
यदि यही घटना किसी स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिला या तेज रफ्तार वाहन के सामने होती, तो इसके परिणाम बेहद दुखद हो सकते थे। रानीधारा सहित आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।
राहगीरों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। कई लोग रोज़ाना इस समस्या का सामना कर रहे हैं। यह केवल वन्यजीवों का नहीं, बल्कि जनसुरक्षा का भी गंभीर विषय है। इसलिए समय रहते इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना अत्यंत आवश्यक है।

